
लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी हाईकमान ने अजय राय की जगह प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
आराधना मिश्रा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी हैं और रामपुर खास से तीन बार विधायक रह चुकी हैं। विधानसभा में वह कांग्रेस की प्रमुख आवाज रही हैं। पार्टी संगठन में उनके नेतृत्व को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।






