Home उत्तर प्रदेश न्यूज भगवान चित्रगुप्त जयंती की शोभायात्रा के लिए एडीएम अंकुर श्रीवास्तव को दिया...

भगवान चित्रगुप्त जयंती की शोभायात्रा के लिए एडीएम अंकुर श्रीवास्तव को दिया निमंत्रण

0
45

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा

(उत्तर केसरी संवाददाता)
मुरादाबाद। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पंजीकृत जिला मुरादाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष डॉ. गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में नगर के अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 15 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली विशाल भगवान चित्रगुप्त शोभायात्रा में उन्हें अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट ने अपर जिलाधिकारी को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पंजीकृत जिला मुरादाबाद की ओर से वर्षभर किए जाने वाले सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने महासभा द्वारा समाज के हित में संचालित विभिन्न गतिविधियों और आयोजनों के बारे में भी विस्तार से बताया।

प्रतिनिधिमंडल की ओर से कायस्थ समाज के आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी की प्रतिमा अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को भेंट की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने भगवान चित्रगुप्त जयंती और शोभायात्रा के आयोजन को लेकर तैयारियों पर भी चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष गिरिराज स्वरूप भटनागर, प्रांतीय मंत्री राजीव सक्सेना, जिला अध्यक्ष डॉ. गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट, महानगर महासचिव एडवोकेट शेखर भटनागर, महानगर उपाध्यक्ष पुनीत सहाय, युवा जिला महासचिव प्रसून माथुर, बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के पूर्व महासचिव एडवोकेट अभिषेक भटनागर, एडवोकेट उज्जवल भटनागर, अंकुर सक्सेना, दिव्यम भटनागर एवं डोली सहाय मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here