Home उत्तर प्रदेश न्यूज पुलिस लाइन्स में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम

पुलिस लाइन्स में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम

0
25

एसएसपी सतपाल अंतिल ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

मुरादाबाद। (उत्तर केसरी संवाददाता) रिजर्व पुलिस लाइन्स में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई तथा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों एवं सद्विचारों का अनुसरण करते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में पुलिसकर्मियों को मिष्ठान एवं उपहार वितरित किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here