Home बड़ी ख़बरें बच्चे को कार से टक्कर के बाद भाजपा-शिवसेना नेताओं में विवाद, गाली-गलौज...

बच्चे को कार से टक्कर के बाद भाजपा-शिवसेना नेताओं में विवाद, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

0
25

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला में भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला और शिवसेना जिलाध्यक्ष नन्हें चौधरी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। दोनों नेताओं के बीच गाली-गलौज होने का करीब दो मिनट का वीडियो भी सामने आया है। मौके पर मौजूद गनर और लोगों ने किसी तरह दोनों को अलग कराया।

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत सड़क हादसे को लेकर हुई। शिवसेना जिलाध्यक्ष नन्हें चौधरी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे गिरीश भंडूला की कार से स्कूटी सवार एक बच्चे को टक्कर लग गई। हादसे के बाद वह घायल बच्चे की मदद के लिए मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

नन्हें चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हादसे के दौरान गिरीश भंडूला कार में मौजूद नहीं थे। उनके ड्राइवर और गनर बच्चे को टक्कर लगने के बाद कार लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी ड्राइवर और गनर से कहासुनी हुई। बच्चे को अस्पताल भिजवाने के बाद वह अपनी दुकान पर लौट आए।

आरोप है कि हादसे के कुछ देर बाद गिरीश भंडूला हरथला स्थित नन्हें चौधरी की दूध की दुकान पर पहुंचे और वहां गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर मौजूद गनर और आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया।

घटना का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें दोनों नेताओं के बीच विवाद और गाली-गलौज होती दिखाई दे रही है। शिवसेना जिलाध्यक्ष नन्हें चौधरी ने मामले की शिकायत सिविल लाइंस थाने में की है। वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here