Home उत्तर प्रदेश न्यूज स्मैक और चरस के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

स्मैक और चरस के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

0
12

97,840 रुपये नकद और मोबाइल भी बरामद, एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई

(उत्तर केसरी संवाददाता)
मुरादाबाद। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दो महिलाओं को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 13.04 ग्राम स्मैक, 2.135 किलोग्राम चरस, 97,840 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सना और सायरा के रूप में हुई है। बरामद मादक पदार्थों की बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों के नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है कि मादक पदार्थों की खेप उन्हें कहां से मिलती थी और इसे किन स्थानों पर सप्लाई किया जाता था। साथ ही नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच एवं पूछताछ के आधार पर अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here