Home उत्तर प्रदेश न्यूज पुलिसकर्मियों के खराब व्यवहार की शिकायतें खत्म कराना प्राथमिकता: डीआईजी अजय कुमार...

पुलिसकर्मियों के खराब व्यवहार की शिकायतें खत्म कराना प्राथमिकता: डीआईजी अजय कुमार साहनी

0
14

जनता से मधुर और संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश

मुरादाबाद। नवागत डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के खराब व्यवहार को लेकर आमजन की ओर से मिलने वाली शिकायतें उनके लिए एक चुनौती हैं। पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए पुलिसकर्मियों को अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा। प्रत्येक पुलिसकर्मी को आम लोगों के साथ मधुर, शालीन और संवेदनशील व्यवहार करना होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस के खराब व्यवहार से जुड़ी शिकायतों को खत्म कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

सोमवार को पुलिस लाइन में पहली बार मीडिया से रूबरू हुए डीआईजी अजय कुमार साहनी ने अपनी प्राथमिकताओं और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और जनता की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया जाएगा कि पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई करें।

साइबर अपराध पर नियंत्रण और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण भी प्राथमिकता में शामिल

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आगामी तिगरी गंगा मेले को सकुशल संपन्न कराना और आने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करना भी उनके प्रमुख लक्ष्यों में शामिल है।

गौरतलब है कि शासन ने बीते दिनों मुरादाबाद परिक्षेत्र के डीआईजी मुनिराज जी का स्थानांतरण बरेली कर दिया था। उनके स्थान पर बरेली में तैनात रहे डीआईजी अजय कुमार साहनी को मुरादाबाद परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने शुक्रवार को तिगरी गंगा मेला स्थित पुलिस कैंप पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद सोमवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से पहली बार औपचारिक वार्ता कर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here