Home उत्तराखंड परमार्थ निकेतन में 21 नवंबर से 1 दिसंबर तक निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन...

परमार्थ निकेतन में 21 नवंबर से 1 दिसंबर तक निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर

0
20

स्वामी चिदानन्द सरस्वती के मार्गदर्शन में होगा आयोजन

(उत्तर केसरी ब्यूरो)
ऋषिकेश। जरूरतमंदों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में 21 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। परमार्थ पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती के आशीर्वाद, मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम रोगियों की जांच और मोतियाबिंद के ऑपरेशन करेगी।

रोगियों को लेंस, दवाइयों के साथ आवास और भोजन की सुविधा भी मिलेगी

शिविर में नेत्र परीक्षण, ऑपरेशन, उच्च गुणवत्ता के लेंस, आवश्यक दवाइयां तथा उपचार से जुड़ी सभी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को विशेष रूप से इस अभियान का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

शिविर में आने वाले प्रत्येक रोगी और उनके एक सहयोगी के लिए निःशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। पंजीकरण के लिए रोगियों को आधार कार्ड की एक छायाप्रति और पासपोर्ट आकार के दो फोटो साथ लाने होंगे।

शिविर का आयोजन परमार्थ निकेतन स्थित स्वामी शुकदेवानन्द धर्मार्थ अस्पताल, ऋषिकेश में होगा। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 86504-22678 एवं 80779-74461 पर संपर्क किया जा सकता है। परमार्थ निकेतन ने जरूरतमंदों से शिविर का लाभ उठाने तथा आसपास के मोतियाबिंद पीड़ितों तक इसकी जानकारी पहुंचाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here