Home उत्तर प्रदेश न्यूज सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

0
36

बुद्धि विहार के श्रीराम वाटिका और हनुमान वाटिका में सफाई अभियान

(उत्तर केसरी संवाददाता)
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत सुबह सात बजे बुद्धि विहार स्थित श्रीराम वाटिका में कार्यकर्ताओं ने सफाई की। इसके बाद सुबह आठ बजे क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती कविता गुप्ता के क्षेत्र स्थित हनुमान वाटिका में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता को लेकर आयोजित इन अभियानों में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने का संदेश दिया।

शाम को तिकोना पार्क में भी चलेगा अभियान

अभियान के अगले चरण में वार्ड-20 के तिकोना पार्क में शाम चार बजे स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान शक्ति केंद्र संयोजक अरविंद शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व बाल कल्याण विभाग अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता तथा गौ सेवा आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री दीपक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस अवसर पर चंद्र नगर मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता, मंडल महामंत्री डॉ. प्रमोद शर्मा, महेश सैनी और रोहित चौधरी सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

अभियान में मंडल उपाध्यक्ष शर्मा सिंह सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी जेपी कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष रवि सक्सेना, गौरव कुमार, हीरा भारती, विपिन सैनी, अनिल मल्होत्रा, मीडिया प्रभारी डॉ. जगदेव सिंह प्रजापति, मनोज यादव, नरसिंहगढ़ मंगल सैनी, हरिओम सैनी, पूनम सैनी, हरदीप सिंह, पार्षद चंद्रभान सिंह, पार्षद गीता शर्मा, पार्षद कविता गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक विमल पवार, मंडल मंत्री मोंटी गुर्जर, प्रकाश यादव, अशोक यादव, बृजेंद्र सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक अरविंद शर्मा, बृजपाल सैनी, सत्य प्रकाश गुप्ता, प्रमोद कुमार शुक्ला, पार्षद हुकुम सिंह सैनी, मास्टर सुमित शर्मा, रवि प्रकाश राय एडवोकेट, शैलेंद्र प्रकाश सक्सेना, देवेंद्र लोधी, रविंद्र नाथ पांडे और दिनेश प्रसाद पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल होंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान स्वच्छता, जनसेवा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here