Home उत्तर प्रदेश न्यूज चांदपुर का जेपी पब्लिक स्कूल बना टीएमयू वॉलीबाल चौंपियन

चांदपुर का जेपी पब्लिक स्कूल बना टीएमयू वॉलीबाल चौंपियन

0
45

फाइनल में पायनियर एकेडमी जसपुर को 2-0 से हराया, रुद्राक्ष शर्मा ने जुटाए सर्वाधिक 15 अंक


(उत्त्सर केसरी संवाददाता)
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू) के कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय इंटर-स्कूल बालक वॉलीबाल चौंपियनशिप का खिताब जेपी पब्लिक स्कूल, चांदपुर-बिजनौर ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में जेपी पब्लिक स्कूल ने पायनियर एकेडमी, जसपुर को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर चौंपियन ट्रॉफी पर कब्जा किया।

जेपी पब्लिक स्कूल की जीत में रुद्राक्ष शर्मा ने अहम भूमिका निभाते हुए सर्वाधिक 15 अंक अर्जित किए। वहीं पायनियर एकेडमी के सुरेंद्र सिंह ने 10 अंक जुटाकर बेस्ट ब्लॉकर का खिताब हासिल किया। तीसरे स्थान के मुकाबले में कर्मा शिक्षा पब्लिक स्कूल, काशीपुर ने सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, अमरोहा को 2-0 से हराया।

समापन समारोह में टीएमयू आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. निशीथ मिश्रा ने कहा कि खेल शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूत करते हैं। पुरस्कार वितरण में प्रो. निशीथ मिश्रा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह और कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्राचार्य प्रो. मनु मिश्रा ने विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

चौंपियनशिप में मुरादाबाद मंडल और उत्तराखंड के 37 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आयोजन में रेफरी, स्कोरर और लाइनमैन के रूप में विभिन्न अधिकारियों एवं खेल विशेषज्ञों ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here