Home मनोरंजन Hotstar नहीं, इस OTT पर हिंदी में आ रही है Maa Inti...

Hotstar नहीं, इस OTT पर हिंदी में आ रही है Maa Inti Bangaaram, कब से स्ट्रीम होगी सामंथा की एक्शन थ्रिलर?

0
21

सामंथा रुथ प्रभु की हालिया रिलीज फिल्म मां इंति बंगारम (Maa Inti Bangaaram) जल्द ही हिंदी में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

बॉक्स ऑफिस पर मां इंति बंगारम की सफलता के बाद सामंथा की फिल्म को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम किया गया था, लेकिन हिंदी भाषा में फिल्म उपलब्ध नहीं थी। हॉटस्टार पर फिल्म को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में ही मौजूद है।

हॉटस्टार पर नहीं आएगी सामंथा की फिल्म

जब से मां इंति बंगारम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई है, तभी से छाई हुई है। हालांकि, हिंदी ऑडियंस फिल्म को देखने के लिए काफी समय से इंतजार कर रही थी। अब आखिरकार यह इंतजार भी खत्म होने वाला है। मां इंति बंगारम (Maa Inti Bangaaram Hindi OTT) अब हिंदी में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है, लेकिन हॉटस्टार पर नहीं।

किस ओटीटी पर हिंदी में मौजूद है मां इंति बंगारम?

जी हां, मां इंति बंगारम जियो हॉटस्टार पर हिंदी में रिलीज नहीं होगी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (Maa Inti Bangaaram On SonyLiv) पर स्ट्रीम होने वाली है। हाल ही में, सोशल मीडिया पर इसकी अनाउंसमेंट की गई। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “संस्कार वही, एक्शन वही, बंगारम वही। बस अब अपने घर, अपनी भाषा में।”

मां इंति बंगारम की ओटीटी रिलीज डेट

अब यह तो पता चल गया है कि मां इंति बंगारम हिंदी में सोनी लिव (SonyLiv) पर आएगी, लेकिन कब? इसकी घोषणा नहीं की गई है। अभी सिर्फ ‘कमिंग सून’ (जल्द ही) के साथ सस्पेंस बनाया गया है। इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस रिलीज डेट के इंतजार में हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here