Leopard Attacks In Moradabad: खेत पर काम कर रहे थे लोग, तेंदुए ने कर दिया हमला, इतने लोग हुए घायल

0
Leopard attacks people in Moradabad
Leopard Attacks In Moradabad

Leopard Attacks In Moradabad: मुरादाबाद में काम कर रहे आधा दर्जन ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर उन्हे बुरी तरह जख्मी कर दिया। हमले के बाद चीखपुकार की आवाजें सुन आसपास के ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़े और तेंदुए का घेराव कर लाठी डंडों के सहारे उसे भूसे की कोठरी में बंद कर दिया।

उधर घटना के बाद वन विभाग के साथ ही स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग के सदस्यों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू चला दिया। हमले में घायल युवक ने बताया कि वह तेंदुए होने की सूचना पर खेत पहुंचा था। तभी आड़ से बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। गनीमत ये रही की आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और लाठीदंडों से तेंदुए को दौड़ाकर कमरे में बंद कर लिया। जिससे उसकी जान बच गई। तेंदुए के हमले से एक बुजुर्ग महिला भी घायल हुई हैं।

गांव के रहने वाले सुनील ने बताया की खेत पर काम करते वक्त अचानक तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए। एक के कांधे पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि दो अन्य लोग भी तेंदुए के हमले से घायल हुए हैं। उन्हे भी अस्पताल ले जाया गया।

जबकि 70 वर्षीय रफीक अहमद पर खेत पर काम करते हुए खूंखार तेंदुए ने हमला किया और बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। तेंदुए के हमले से बुजुर्ग शफीक के कान से खून निकलने लगा। लहूलुहान हालत में शफीक अहमद को भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here