Amroha News: विवाहिता को पीटा, विरोध किया तो दे दिया तीन तलाक, अब 6 लोगों के खिलाफ केस हुआ दर्ज

0
When protested in Amroha triple talaq was given

Amroha Triple Talaq News: यूपी के अमरोहा में ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। विवाहिता के साथ छेड़खानी की गई। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता की शिकायत पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

अमरोहा नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले कारोबारी ने अपनी बेटी की शादी 13 नवंबर 2022 को दिल्ली सीलमपुर के रहने वाले युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। जिसके बाद कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। फिलहाल विवाहिता अपने मायके में पिता के घर रह रही थी।

लेकिन 28 फरवरी 2024 को दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई और विवाहिता को दिल्ली भिजवा दिया था। आरोप है कि इस दौरान पति ने विवाहिता को किराए के मकान में रखा और मारपीट करने लगा था। तेरह अप्रैल को पति ने विवाहिता को तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया।

इस दौरान विवाहिता के साथ छेड़खानी की गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस से की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले का जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here