कनखल व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने गठन कर नितिन गुप्ता को बनाया अध्यक्ष

0

स्वामी विवेकानंद व्यापार मंडल का गठन

हरिद्वार। कनखल मिशन हॉस्पिटल की इकाई श्री स्वामी विवेकानंद व्यापार मंडल का गठन करते हुए पदाधिकरियों की घोषणा की गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी गई।
कनखल व्यापार मण्डल के अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने कनखल मिशन हॉस्पिटल की इकाई श्री स्वामी विवेकानंद व्यापार मण्डल का गठन किया है। अध्यक्ष की जिम्मेदारी नितिन गुप्ता और महामंत्री की अंकुर शर्मा को दी गई है। कोषाध्यक्ष अंकित विश्नोई, उपाध्यक्ष डॉ. मुकेश सैनी, संदीप चौहान, रितेश तेश्वर, ठाकुर मनोज सिंह, सचिव अनुराग अरोड़ा, विशाल, राज कुमार गुप्ता को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है।
अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं को लेकर हमेशा संघर्ष करता आया है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी भाइयों का बिल्कुल भी राजनीतिकरण नहीं होने दिया जाएगा। स्वामी विवेकानंद व्यापार मंडल का गठन करते हुए पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उस पर खरा उतरने का कार्य करेंगे।
कहा कि किसी भी अधिकारी को व्यापारी को बेवजह प्रताड़ित करने नहीं देंगे। अगर कोई अधिकारी बेवजह किसी को परेशान करता है तो सभी व्यापारी इसका पुरजोर विरोध करेंगे। एक स्वर में पूरा बाजार बंद कराकर उस अधिकारी के प्रति आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पूरे व्यापार मण्डल को एक करने की पुरजोर कोशिश करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here