तीसरी मर्तबा विनोद अग्रवाल बने‌ महापौर

0
विनोद अग्रवाल बने‌ महापौर
विनोद अग्रवाल

मुरादाबाद। मुरादाबाद नगर निगम पर एक बार फिर से भाजपा का कब्जा बरकरार रहा। कड़े मुकाबले में भाजपा के तीसरी मर्तबा जीते विनोद अग्रवाल ने कांग्रेस के रिजवान कुरैशी की फिर से पटखनी दे दी। मतगणना में भाजपा की शुरुआत से ही जारी बढ़त अंत तक बनी रही।

विनोद अग्रवाल बने‌ महापौर
विनोद अग्रवाल बने‌ महापौर

कांग्रेस दूसरे नंबर पर

स्थानीय निकाय चुनाव में आज सुबह शुरू हुई वोटों की भाजपा सभी प्रत्याशियों पर हावी रही। इसके साथ ही पार्षदों के चुनाव की भी मतों की गिनती हुई, जिसके परिणामों में भारी उलटफेर देखने को मिला।महापौर पद की गिनती में आखिरी राउंड तक रोमांच बना रहा। आखिरी राउंड तक लगातार बढ़त बनाए रखने वाले भाजपा के विनोद अग्रवाल तीसरी बार लगातार चुनाव जीत गए हैं। स्मार्ट सिटी के नगर निगम पर भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है। भाजपा के विनोद अग्रवाल ने कांग्रेस के रिजवान कुरैशी को 3589 मतों से हराया है।

विनोद अग्रवाल बने‌ महापौर
विनोद अग्रवाल बने‌ महापौर

चौथे पायदान पर पहुंची सपा

मतगणना के 12 वें चक्र में भाजपा को 93148, कांग्रेस को 56287, बसपा को 14214, सपा को 8294 वोट हासिल हुए और इस राउंड में भाजपा 36861 वोट से आगे रही। राउंड 13 में भाजपा को 98834,कांग्रेस को 62935, बसपा को 14389 सपा को 8892 वोट हासिल हुए और भाजपा 35899 वोट की बढ़त पर रही। चौदहवें राउंड में बीजेपी को 104019, कांग्रेस को 70,174 वोट हासिल हुए। भाजपा प्रत्याशी 33845 वोटो से आगे रहे। पंद्रहवें चक्र में बीजेपी को 109,172, कांग्रेस को 76,543 वोट मिले और भाजपा 32629 वोटो से आगे रही। सोलहवें राउंड तक आप के चंदन भट्ट को 4713, एआईएमआईएम के मुस्तुजाब अहमद को 4595,

विनोद अग्रवाल
विनोद अग्रवाल

बसपा के मोहम्मद यामीन को 15054, कांग्रेस के हाजी रिजवान कुरैशी को 84698, भाजपा के विनोद अग्रवाल को 113122, सपा के रईस उद्दीन को 10924, निर्दलीय में अनवर को 2323, जूही शबनम को 1028, नितिन वर्मा को 690, मासुमा निजाम को 1461, मुदस्सिर इस्लाम को 521 व शहीद हुसैन को 1788 वोट हासिल हुए। नोटा का प्रयोग 1801 लोगों ने किया। इस चक्र तक 242718 मत की गिनती हो गई।

मतगणना के पूरी होने पर बीजेपी के विनोद अग्रवाल को 121415, कांग्रेस के हाजी रिजवान कुरैशी को 117826, बसपा के यामीन को 15845 और सपा के नईमी को कुल 13441मत प्राप्त हुए।

इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल विनोद अग्रवाल 3589 वोटो से विजयी हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here