दुबई में साध्वी भगवती सरस्वती ने वसुधैव कुटुम्बकम् के दिव्य सूत्र को आत्मसात करने का दिया संदेश

0

संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में फेथ पवेलियन का आयोजन

ऋषिकेश/दुबई। दुबई में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन का 28 वां सत्र में परमार्थ निकेतन, भारत से साध्वी भगवती सरस्वती जी ने सहभाग किया।
अमेरिकी यहूदी समिति, जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने में व्यावहारिक आस्था नेतृत्व, फेथ पवेलियन में अमेरिकी यहूदी समिति के निदेशक, रब्बी नोआम मारन्स द्वारा संचालित किया गया।
दुबई में आयोजित सीओपी 28 (कॉप 28 यूएसई) में, परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश की साध्वी भगवती सरस्वती जी ने पर्यावरण के संरक्षण में धर्म व धमगुरूओं की भूमिका पर आयोजित दो पैनलों को संबोधित किया।
सीओपी जलवायु शिखर सम्मेलन में  पर्यावरण की सुरक्षा हेतु धर्मगुरूओं और आस्थावान संगठनों की भूमिका पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।

ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती जी, शेख अल महफूद बिन बय्याह, संयुक्त राष्ट्र सभ्यता गठबंधन के उच्च प्रतिनिधि, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम फेथ फॉर द अर्थ के निदेशक इयाद अबू-मोगहली, रब्बी नोआम मारन्स, इंटरफेथ रिलेशंस के निदेशक, अमेरिकी यहूदी समिति, मिगुएल मोराटिनोस, अबू धाबी फोरम फॉर पीस के महासचिव और सेंट एंड्रयूज चर्च, अबू धाबी के रेवरेंड क्रिस्टीन और अन्य वैश्विक राजनीतिक हस्तियों और धर्मगुरूओं का प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ और सभी ने अपने विचार व्यक्त किये।
ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती जी ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम् हमें सार्वभौमिक संबंधों को बनाये रखने तथा विश्व एक परिवार है का संदेश देता है।
उद्घाटन सत्र में भारत से ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती, शेख अल महफूद बिन बय्याह, संयुक्त राष्ट्र सभ्यता गठबंधन के उच्च प्रतिनिधि, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम फेथ फॉर द अर्थ के निदेशक इयाद अबू-मोगहली, रब्बी नोआम मारन्स, इंटरफेथ रिलेशंस के निदेशक, अमेरिकी यहूदी समिति, मिगुएल मोराटिनोस, अबू धाबी फोरम फॉर पीस के महासचिव और सेंट एंड्रयूज चर्च, अबू धाबी के रेवरेंड क्रिस्टीन और अन्य वैश्विक राजनीतिक हस्तियों और धर्मगुरूओं का प्रतिनिधित्व व उद्बोधन रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here