मिस्र में भीषण सड़क हादसा, 32 की मौत

0

काहिरा। मिस्र के एक राजमार्ग पर कई कारें आपस-में टकरा गईं, जिसमें कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई।
देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि काहिरा और भूमध्यसागरीय शहर अलेक्जेंड्रिया को जोड़ने वाले राजमार्ग पर शनिवार सुबह यह हादसा हुआ। एक के बाद एक कई वाहन टकराने से कई गाड़ियों में आग लग गई। दुर्घटना में 32 लोगों की मौत हो गई।
खबरों के मुताबिक, सुबह के समय घना कोहरा लगा हुआ था। हादसा उस समय हुआ जब एक बस ने सड़क किनारे खड़े वाहन को टक्कर मार दी। इसके बाद अन्य वाहन बस से टकरा गए। वही घटना के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, जिनमें सड़के किनारे वाहन जलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनमें दमकलकर्मी बाहर निकल रहे हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस्र के मौसम विज्ञान प्राधिकरण ने एक दिन पहले राजमार्गों पर भारी कोहरे की चेतावनी दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here