जिलाधिकारी ने आज मनरेगा के अन्तर्गत 5 कार्यों का निरीक्षण किया

0
  • पूरे जिले में किया जा रहा 80 मॉडल शॉप का निर्माण

मुरादाबाद। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने आज मनरेगा के अंतर्गत पांच निर्माण अधीन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को भी परखा और दिशा निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने ब्लॉक कुंदरकी के ग्राम तहारपुर, ग्राम गुरेर एवं ग्राम फतेहपुर खास में निर्माण अधीन तीन मॉडल शॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने समस्त मॉडल शॉप का निर्माण दिसंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करवाने हेतु संबंधित अधिकारी को दिए निर्देश। उन्होंने संबंधित खंड विकास अधिकारी को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। पूरे जिले में 80 मॉडल शॉप का निर्माण किया जा रहा है। इन मॉडल शॉप पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन का वितरण किया जाएगा। प्रत्येक मॉडल शॉप का आगणन 9.12 लाख है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ग्राम नानपुर में चकमार्ग के कार्य आगणन धनराशि 1,99,000 का एवं ग्राम डोमघर में चक मार्ग 1,76,333 आगणन धनराशि का निरीक्षण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here