जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनीं समस्यायें

0

गाजियाबाद। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट, गाजियाबाद स्थित अपने कार्यालय पर जन समस्यायें सुनीं। दर्जनों की संख्या में लोगों ने जिलाधिकारी को अपनी समस्यायें लिखित रूप में दी और निवेदन किया की जल्द ही उनकी समस्यायों का निस्तातरण किया जाये।
जिलाधिकारी ने इस मौके पर लोगों द्वारा बताई गयी अनेक समस्याओं को सुना गया। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दूरभाष से सम्पर्क कर निर्देशित किया कि प्राप्त उक्त समस्याओं का त्वरित कार्यवाही करते हुए समाधान किया जाये। मौके पर बहुत से लोग ऐसे भी थे जिन लोगों की पूर्व में समस्यायें प्रात हुई और उनका जिलाधिकारी के आदेश पर त्वरित समाधान हुआ, उन लोगों ने जिलाधिकारी का आभार प्रकट करते हुए हार्दिक धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here