जीडीए की बैठक में कर्मचारी हितों के मुद्दों पर हुई चर्चा

0

प्रांतीय अध्यक्ष का किया गया जोरदार स्वागत

गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण संयुक्त कर्मचारी संगठन के संघ कार्यालय पर उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण संयुक्त कर्मचारी संगठन की आयाजित हुई महत्वपूर्ण बैठक में पदाधिकारियों ने के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह का शॉल उड़ा कर प माला पहना कर स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता जीडीए के अध्यक्ष उमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने तथा संचालन मंत्री जितेन्द्र स्वरूप श्रीवास्तव ने किया।

बैठक में गोरखपुर विकास प्राधिकरणों के कार्मिको को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि कर्मचारियो के हित में प्रदेश स्तर पर जो कार्य कराये जा रहे हैं उनके विषय में विस्तार से बताया।
बैठक में पेंशन के मुख्य मुद्दे पर मैराथन चर्चा हुई।

गोरखपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ने प्रान्तीय अध्यक्ष को अवगत कराया गया कि प्राधिकरण में चिकित्सा बोर्ड पास हो गया है, लम्बे समय से रूका हुआ ग्रेज्यूटी को बहाल किया गया है। उसी तरह से पुरानी पेंशन व्यवस्था को भी बहाल किया जाये। 02 प्रतिशत स्टैम्प शुल्क प्राप्त होने वाले धन को स्थानीय स्तर पर पेन्शन निधि के गठन का प्रस्ताव दिया गया। इससे कर्मचारियो का काफी भला हो जायेगा।

बैठक में संगठन के संरक्षक मनीष कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह, सत्येन्द्र सिंह, वरूण प्रताप सिंह, रामकुमार लाल श्रीवास्तव, मसूद कलीम, घनश्याम यादव, शिव कुमार पाण्डेय, इलियास अहमद, रजनीश तिवारी, शमशाद, जैनेन्द्र सिंह, गोपाल यादव, विनोद सिंह सहित प्राधिकरण के सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here