संस्कारित युवा पीढ़ी राष्ट्र का आधार : अनिल आर्य

0
  • आर्य समाज हापुड़ का 133 वाँ चतुर्थ दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न

हापुड़। आर्य समाज का 133 वाँ वार्षिकोत्सव चतुर्वेद शतकम यज्ञ पूर्णाहुति के साथ हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया।
इस मौेके पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि संस्कारित युवा पीढ़ी राष्ट्र का आधार है उन्हें सुसंस्कारित करना आर्य समाज का दायित्व है।उन्होंने कहा कि आर्य समाज एक क्रांतिकारी आंदोलन है जो हर राष्ट्रीय मुद्दे पर अग्रणी भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में आर्य समाज ने अनेकों क्रांतिकारी दिए और जेलो को भरा तब जाकर देश आजाद हुआ। महर्षि दयानन्द जी केवल धार्मिक समाज सुधारक ही नहीं थे अपितु उनका चिंतन सर्वागीण था जहां उन्होंने पाखंड अन्धविश्वास कुरीतियों पर प्रहार किया साथ ही राष्ट्रीय विचार भी दिए। उनका मानना था कि कोई कितना ही करे पर स्वदेशी राज्य सर्वाेत्तम होता है।

आचार्य योगेश जी वैदिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने बच्चों को संपत्ति के साथ संस्कार भी दीजिए जिससे आपका और समाज का कल्याण संभव है।
राष्ट्र जागृति सम्मेलन में सार्वदेशिक सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश, अपने विचार रखे। पूर्व केंद्रीय मंत्री, डॉक्टर सत्यपाल सिंह सांसद बागपत ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा की राष्ट्र जागृति का कार्य सर्व प्रथम महृषि दयानंद सरस्वती ने किया था। उनके द्वारा स्थापित आर्य समाज अपने स्थापना काल से अबतक राष्ट्र का सजग प्रहरी बन कर इस और निरंतर कार्य कर रहा है।वर्तमान में अनेकों समस्याएं है।
सुप्रसिद्ध गायक कंचन कुमार और प्रवीण आर्य ने मधुर भजन प्रस्तुत किए। आर्य समाज के प्रधान पवन आर्य, मंत्री संदीप आर्य,अमित शर्मा, महिला प्रधान वीना आर्य, माया आर्या आदि ने योगदान दिया तथा यज्ञवीर चौहान,त्रिलोक शास्त्री उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here