यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन : डीएम से शिष्टाचार भेंट, शीघ्र होगी पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा

0
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह का स्वागत करते हुए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का प्रतिनिधिमंडल।

मुरादाबाद। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की जिला इकाई के ओहदेदारों ने नवनियुक्त जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। वरिष्ठ पत्रकार श्याम खन्ना के नेतृत्व में यूनियन पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी का इस्तकबाल किया और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की है। यूनियन ने तय किया गया है कि शीघ्र ही जिलाधिकारी के साथ पत्रकारों की समस्याओं पर विस्तार से विमर्श किया जाएगा।

चौतरफा विकास का किया आग्रह

उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष राशिद सिद्दीकी, महासचिव नीरज कुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष मुर्तजा इकबाल आदि के साथ डीएम कार्यालय में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने मुलाकात की। यूनियन पदाधिकारियों ने गुलदस्ता देकर जिलाधिकारी का स्वागत किया। इस दौरान जिलाधिकारी के आने के बाद समस्याओं को समझने और उसका समाधान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। वरिष्ठ पत्रकार श्याम खन्ना ने जन समस्याओं का तेजी से समाधान और चौतरफा विकास के् लिए जिलाधिकारी की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह से मुलाकात करके पत्रकारों की समस्याओं से रुबरू कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष राशिद सिद्दीकी ने कहा कि यह शिष्टाचार भेंट थी, इसलिए पत्रकारों की समस्याओं पर कोई चर्चा नहीं की गई है। शीघ्र ही जिलाधिकारी से मिलकर अथवा यूनियन की बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करके पत्रकारों की समस्याओं और समाधान पर विस्तार से विचार विमर्श किया जाएगा। महासचिवनीरज कुमार गुप्ता ने कहा है कि जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह प्रदेश के तेजतर्रार अधिकारियों में शामिल हैं, इसलिए जिले के विकास के साथ पत्रकारों की समस्याओं के समधान की संभावनाएं बढ़ गई हैं। मुर्तजा इकबाल ने कहा कि यूनियन पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है, शीघ्र ही जिला और मंडल स्तरीय अधिकारियों से मिलकर पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर सुहैल खां, सलीम अहमद आदि भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here