नकली करेंसी छापने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

0

1 लाख 31 हजार 500 के नकली नोट बरामद

(सम्भल से वीरपाल)
सम्भल। जनपद सम्भल की गुन्नौर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नकली करेंसी छापकर मार्किट में चलाने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुणावत ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि ये गिरोह आगरा में बैठकर नकली करेंसी को बनाकर अलग-अलग जगहों पर खपाया करता था। उन्होंने बताया कि पकड़े गये सातों लोगों के नाम सुग्रीव, मनोज, नीरज, राजेन्द्र, योगेन्द्र, सचिन व नरेन्द्र हैं।

पुलिस ने इनके पास से 263 पांच के नोट कुल 1 लाख 31 हजार 500 के नली नोट, 32 हजार के पांच सौ के असली नोट, नोट छापने में प्रयुक्त किये जाने वाले 40 सफेद पेपर एवं 9 सफेद पेपर सफेद पेपर पर छपे 200 के नोट बरामद हुए हैं।
पुलिस ने आज सभी को एफआईआर दर्ज करने के बाद चालान कर न्यायालय में पेश किया जहां से सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here